हाथरस 08 अगस्त । कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर कलेक्ट्रेट की बहनों को बुके भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवागंतुक बिल सहायक विवेक श्रुति का बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत गौतम, जिला अध्यक्ष राजकुमार व्यास, जिला मंत्री सुनील कुमार गौतम, संरक्षक सचिन उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव राजपूत, मुकेश चौधरी, बबीता अग्रवाल, कल्पना शर्मा, स्नेह लता शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुमार शर्मा, ई-डिस्टिक मैनेजर मनोज कुमार उपाध्याय सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।