हाथरस 08 अगस्त । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के निर्देशन में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साह देखने लायक रहा। प्रतिभागियों ने रंगों का ऐसा सुंदर संयोजन प्रस्तुत किया कि निर्णायक मंडल को निर्णय लेने में काफी कठिनाई हुई। गहन विचार-विमर्श के बाद निर्णायक मंडल की सदस्याएं कु. नेहा यादव, डॉ. रेनू सिंह और डॉ. वर्षिका गुप्ता ने परिणाम घोषित किए।
प्रतियोगिता के परिणाम —
- प्रथम स्थान : कु. सोनिका (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर)
- द्वितीय स्थान : कु. चारु त्रिगुनायत (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) एवं कु. आरती (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
- तृतीय स्थान : कु. मानवी (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर)
- सांत्वना पुरस्कार : कु. दीक्षा (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर)
यह प्रतियोगिता डॉ. मधु (कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना) एवं प्रभारी काका हाथरसी कल्चरल क्लब के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।