Hamara Hathras

Latest News

आगरा 07 अगस्त । 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में वर्ष 2025-27 के लिए संपन्न हुए कर्मचारी कार्य समिति चुनाव में “509 कर्मचारी यूनियन (AIDEF)” एवं अन्य सहयोगी यूनियनों के गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए यूनियन ने समस्त कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

जीतने वाले टॉप 10 प्रत्याशी

  1. विजय कुमार शर्मा – 346 मत
  2. मनोज कुमार – 338 मत
  3. दीपक कुमार – 305 मत
  4. अंकित शर्मा – 303 मत
  5. विजय चौधरी – 299 मत
  6. नरेंद्र कुमार – 283 मत
  7. कप्तान सिंह – 277 मत
  8. नवीन सिंह – 272 मत
  9. भूपेंद्र यादव – 264 मत
  10. ओमवीर सिंह – 245 मत

नेतृत्व की ओर से धन्यवाद संदेश

509 कर्मचारी यूनियन (AIDEF)” के महामंत्री भगवत प्रसाद शर्मा एवं अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ने कहा कि हमारे बहादुर साथियों ने यह साबित कर दिया कि संगठन में ही शक्ति है। यह जीत हम सभी कर्मचारियों की एकता और विश्वास का परिणाम है। यूनियन सदैव कर्मचारियों के हितों, कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।

सदस्यों के कल्याण और संवाद की प्रतिबद्धता

नवगठित कार्य समिति ने स्पष्ट किया कि वे अपने कार्यकाल में कर्मचारियों के वेलफेयर कार्य को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे बढ़ेंगे। प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों, विशेष रूप से ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लाइज फेडरेशन (AIDEF)” ने हमेशा कर्मचारियों के हक और अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई है, और इस चुनाव परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया कि कर्मचारियों को फेडरेशन पर अडिग विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page