Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जुलाई । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद भर में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 29/30 जुलाई 2025 की रात्रि को हाथरस पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हाथरस जंक्शन, थाना सादाबाद और थाना सहपऊ पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कुल 12 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियान की कमान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ व क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में चलाई गई। इसमें थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने सबसे अधिक 08 वारंटी, थाना सहपऊ ने 03, तथा थाना सादाबाद पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण

  1. दाताराम पुत्र बुध्दसैन अहेरिया – कस्बा मेण्डू, थाना जंक्शन
  2. मनवीर सिंह उर्फ सुनील पुत्र रामपाल सिंह – टोड, थाना जंक्शन
  3. सत्यपाल पुत्र पीताम्बर – लच्छिमपुर, थाना जंक्शन
  4. सत्यवीर पुत्र रामपाल – सलेमपुर, थाना जंक्शन
  5. श्रीकृष्ण पुत्र रामपाल – सलेमपुर, थाना जंक्शन
  6. वीरेन्द्र पुत्र किशोरी सिंह – ऐहन, थाना जंक्शन
  7. अजय कुमार पुत्र राजपाल सिंह – जाफरावाद, थाना जंक्शन
  8. भंवर सिंह पुत्र राम सिंह – गढ़ी दूधाधारी, थाना जंक्शन
  9. नितिन उर्फ लुक्का पुत्र विजयपाल उर्फ भूरा – विधिपुर, थाना सादाबाद
  10. मंजेश सिंह सिसौदिया पुत्र अनिल सिसौदिया – रसगवां, थाना सहपऊ
  11. महीपाल पुत्र रक्षपाल सिंह – खौड़ा, थाना सहपऊ
  12. भागीरथ पुत्र कारे सिंह – खौड़ा, थाना सहपऊ

पुलिस अधीक्षक ने अभियान को जारी रखने और सभी वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page