हाथरस 29 जुलाई । जनपद में लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी कांग्रेस को सक्रियता की नई ऊर्जा देने वाले जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज जिले के आठ नगरों के लिए कांग्रेस नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इससे पहले वे तय समयसीमा के भीतर जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा भी कर चुके हैं। जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों के परामर्श व सक्रिय कार्यकर्ताओं की निष्ठा को ध्यान में रखते हुए जिन आठ नगर अध्यक्षों की घोषणा की है।
यह बने नगर अध्यक्ष
- सिकंदराराऊ – सारिक वारसी
- सहपऊ – गौरव कुमार
- मेंडू – दुष्यंत वर्मा
- सासनी – साजिदुद्दीन खान
- हसायन – शाहिद अली सिद्दीकी
- पुरदिलनगर – सोहेल खान
- मुरसान – रवि प्रकाश
- सादाबाद – अनुज शर्मा
इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने बताया कि उक्त सभी नगर अध्यक्षों की नियुक्तियों को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त नगर अध्यक्षों से शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की है। डॉ. चंद्रा ने बताया कि जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद कांग्रेस को नए स्वरूप में खड़ा करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। नई नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।