Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 जुलाई । बीते 26 जुलाई को जनपद अलीगढ़ में हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के निर्वाचन में विनोद कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने एवं कामिनी शर्मा को जिला महामंत्री चुने जाने पर जिलाधिकारी अलीगढ़ द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री महेंद्र कुमार पांडे प्रयागराज से उपस्थित हुए तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री पीयूष साराभाई, प्रांतीय कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश प्रकाश गुप्ता, एटा से महेश यादव, हाथरस के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव राजपूत, राम प्रकाश कुलश्रेष्ठ, विवेक श्रोती उपस्थित रहे एवं जनपद अलीगढ़ के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page