Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जुलाई । आज हाथरस स्थित एक फार्म हाउस में समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मानस्तंभ दिवस बड़े ही गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में एटा लोकसभा से सपा सांसद श्री देवेश शाक्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुशवाहा ने की।

भाजपा पर तीखा हमला, 2027 की हुंकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवेश शाक्य ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के मूल्यों को कमजोर कर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। बिहार में वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं और अब वही प्रयोग उत्तर प्रदेश में दोहराया जाएगा। लेकिन जनता अब जाग चुकी है और 2027 में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।”

समानता, न्याय और भाईचारे का संकल्प

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि संविधान मानस्तंभ दिवस, डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग और नेताजी मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और संविधान में निहित मूल अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

इस गरिमामयी आयोजन में समाजवादी पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से ओमवती यादव, चौधरी भाजुद्दीन, देवेन्द्र अग्रवाल, मुहर सिंह, एसपी सिंह सेंगर, धीरज पाण्डेय, वीरेन्द्र कुशवाहा, सुमन्त किशोर सिंह, बृजमोहन राही, रामनारायण काके, अजय सिकरवार, राकेश बघेल, बनी सिंह बघेल, चिराग वार्ष्णेय, सतेन्द्र यादव, टेकपाल कुशवाहा, नीतेश यादव, लोकेश यादव, मलिक यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page