हाथरस 26 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डी.पी. भारती मौजूद रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में करीब दो महीने तक चला, जिसमें पाकिस्तान के सैनिकों और कश्मीरी आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन विजय शुरू किया और वीर भारतीय सैनिकों ने दुश्मन को खदेड़कर देश की सीमाओं की रक्षा की। मुख्य अतिथि डी.पी. भारती ने कहा कि यह युद्ध अत्यंत विषम परिस्थितियों में लड़ा गया—जहाँ पतली हवा, अत्यधिक ठंड और कठिन पर्वतीय भूभाग ने सैनिकों की चुनौतियाँ बढ़ा दीं। फिर भी, भारतीय सेना ने दुश्मन को पराजित कर देश का मस्तक ऊँचा किया। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि 1947 में विभाजन के बाद भारत-पाक संबंधों में जो तनाव पैदा हुआ, वह आज तक संघर्षों का कारण बना हुआ है। उन्होंने विभाजन के समय हुए नरसंहार को भी याद किया। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने उद्बोधन में 1999 में कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका शौर्य हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक योगेन्द्र सिंह गहलोत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख हंसायन धर्मेंद्र सिंह पीलू, क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर, पूर्व जिला अध्यक्ष आचार्य महेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ,भूरा पहलवान ,सह संयोजक सोनिया नारंग, रामकुमार माहेश्वरी , कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय,अमित भौतिका, सुनील गौतम, ओमवीर प्रधान, रंजीत सिंह, अनुराग अग्निहोत्री,सुचेता जोन, मदन फौजी, कुशल पाल सिंह पौरुष, मथुरा प्रसाद गौतम,नीरेश कुमार सिंह, अंकुर सिसोदिया, सुनीता वर्मा, संध्या आर्य, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, स्मृति पाठक,प्रिया मित्तल, मुंशी राम चटवाले दयावती चटावले,नवनीत गौतम ,अरविंद दिवाकर ,रजत चौधरी विवेक गुप्ता ,सुरेश चौधरी, मूलचंद वार्ष्णेय, अरुण चौधरी जितेंद्र राजपूत, लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार सिंह, अंकित प्रधान रत्नेश चटर्जी ,सतीश माहौर,शिव देव दीक्षित, वासुदेव माहौर,चरण सिंह,विवेक रावत, भोला सिंह रावत,भूपेंद्र कौशिक,डम्बेश चक,पवन सिकरवार, गौरव प्रताप सिंह, रमन माहौर, सुधीर वाल्मीकि, बबलू हंसमुख, अनिल जादौन भानु प्रताप, अनिल जादौन के अलावा सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।