हाथरस 26 जुलाई । आगामी प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता एवं जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। खिलाड़ी निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थानों पर पहुँचकर ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकते हैं।
क्र.सं. | खेल का नाम | जिला स्तरीय ट्रायल (हाथरस) | मंडल स्तरीय ट्रायल (अलीगढ़) | समय | प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता |
---|---|---|---|---|---|
1 | सीनियर महिला फुटबॉल | 27.07.2025 | 28.07.2025 | प्रातः 11:00 बजे | 01 से 08 अगस्त, 2025 तक वाराणसी में |
2 | जूनियर बालक बास्केटबॉल (केवल 01.01.2007 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र) | 27.07.2025 | 28.07.2025 | प्रातः 11:00 बजे | 02 से 05 अगस्त, 2025 प्रयागराज में |
प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे चयन/ट्रायल्स के समय अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि संबंधी प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड साथ में लेकर आएं। प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड अनुपस्थित होने पर खिलाड़ी को ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।