हाथरस 25 जुलाई । उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के निर्देशन में आज खिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला कबड्डी प्रतियोगिता के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया। यह ट्रायल्स आगामी 4 से 6 अगस्त तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आयोजित किए गए। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस चयन प्रक्रिया में कुल 36 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में सम्पन्न हुई, जिसमें सुजी यादव, दीप गगन, आरती, अन्नू आकाश और स्मृता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला स्तरीय चयन में चयनित 12 महिला खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी, जिसका आयोजन कल 26 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा।
चयनित महिला खिलाड़ियों की सूची
कविता, बरखा, भावना, कीर्ति, भावना कश्यप, दीक्षा शर्मा, सपना भारती, सुमन, दिशा, प्राची सारस्वत, प्रिंयका चौधरी और ममता।
आरक्षित खिलाड़ी
आरूषी, टीना, मिनाक्षी यादव।