Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 जुलाई । सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनर तले आज शहर के गौशाला मार्ग स्थित कृपाल आश्रम से छठवीं आध्यात्मिक चेतना यात्रा बड़े ही भव्य व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में सत्य, प्रेम, नेकी व आध्यात्मिक जीवन के महत्व को जागृत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हाथरस सदर की विधायिका अंजुला माहौर, मिशन शाखा हाथरस के अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल (डब्बू जी), दिल्ली मुख्यालय से पधारे मनमोहन अरोड़ा तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्या द्वारा संत राजिंदर सिंह जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया गया। चेतना यात्रा कृपाल आश्रम से प्रारंभ होकर भूरा पीर चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज, गुड़िहाई बाजार, घंटाघर, बेनीगंज, रामलीला ग्राउंड, सर्कुलर रोड, गणेश गंज होते हुए पुनः कृपाल आश्रम पर आकर सम्पन्न हुई। यात्रा में आगरा, मथुरा, भरतपुर, पिछोङती, वीर नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, झाझर, शमशाबाद, नोएडा, दिल्ली, दनकौर, सिकंदराबाद समेत दर्जनों शहरों से हजारों श्रद्धालु संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

यात्रा के मुख्य आकर्षण

  • आध्यात्मिक संदेश लिए तख्तियाँ थामे हजारों श्रद्धालु
  • भव्य आतिशबाज़ी
  • संतों के चित्रों और फूलों से सजा डोला
  • बैंड-बाजे व भजन मंडलियों की मधुर प्रस्तुतियाँ
  • सावन सिंह जी, कृपाल सिंह जी, दर्शन सिंह जी और संत राजिंदर सिंह जी महाराज के आध्यात्मिक चित्रों की झांकियाँ
  • यात्रा के समापन पर सभी संगत को लंगर प्रसाद वितरित किया गया।

सफल आयोजन के पीछे योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में हाथरस सेंटर की प्रबंध समिति के साथ-साथ पिछोङती, वीर नगर, मंडी श्याम नगर (दिल्ली), भरतपुर, बुलंदशहर आदि क्षेत्रों के सेवादारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page