Hamara Hathras

Latest News

सासनी 20 जुलाई । कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला कस दरकौला में शनिवार शाम एक विवाहिता की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय अनीता देवी पत्नी अंकुश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। अनीता को परिजन आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए। अनीता की मौत की जानकारी मिलने पर एटा जिले के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला सुखदेव से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी नगला कस पहुंच गए। आरोप है कि विवाहिता की गोली मारकर हत्या की गई है। मायके वालों की सूचना पर रात करीब 12 बजे पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अनीता अपने पीछे एक बेटी वैष्णवी और बेटा देवांश को छोड़ गई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के पिता नागेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अंकुश सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 16 वर्ष पूर्व अनीता की शादी अंकुश से की गई थी और तब से ही उसे ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव और परिवार में गम और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page