Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई । उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी, हाथरस द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में मंडल गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’ के नेतृत्व में वार्डों को पांच मंडलों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक मंडल में सात वार्ड शामिल किए गए हैं। पहला मंडल डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल (वार्ड 1 से 7), दूसरा पं. जवाहरलाल नेहरू मंडल (वार्ड 8 से 14), तीसरा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मंडल (वार्ड 15 से 21), चौथा स्व. इंदिरा गांधी मंडल (वार्ड 22 से 28), और पांचवां शहीद भगत सिंह मंडल (वार्ड 29 से 35) नामित किए गए हैं।

वार्ड प्रथम मंडल के गठन हेतु एक बैठक नवीपुर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश कर्दम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनसेवा और संघर्ष के माध्यम से आम जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और इसी दिशा में यह मंडल गठन एक अहम कदम है। इस दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया गया, जिनमें नवीपुर, लाल का नगला व नाई का नगला क्षेत्र के श्मशान की खराब स्थिति और भूतेश्वर से वायपास तक 200 मीटर के कच्चे मार्ग की समस्या प्रमुख रहीं। नगर पालिका को जल्द इन समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण की मांग की जाएगी।

बैठक में महासचिव हबीब मलिक, प्रमेश कुमार, हुकुम सिंह, रमेश चंद्र, विरजु सिंह, रामप्रसाद, राजकुमार गुरुजी, भगवती प्रसाद, विनोद कुमार, रूपचंद, संतोष कुमार, राजेंद्र सिंह सहित कई क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि सभी मंडलों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक साथ मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page