Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई । आज हाथरस विधानसभा क्षेत्र के मैडू स्थित प्राचीन भैरवनाथ बाबा मंदिर में पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में एक माह तक लगने वाले मेले का प्रथम रविवार को भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा बाबा भैरवनाथ की आरती कर शुभारंभ किया, इस अवसर पर मंदिर के महंत द्वारा सदर विधायक अंजुला माहौर, निर्वतमान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य एवं हाथरस सदर तहसील के उपजिलाधिकारी का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर योगेश कुमार मंडल अध्यक्ष हाथरस जंक्शन, भाजपा जिला मंत्री विष्णु बघेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, हाथरस नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा पूर्व सभासद, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद मदनावत, मंडल महामंत्री महेशचन्द्र वर्मा, मंडल महामंत्री विवेक रावत, नगर कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (पीपा) सभासद, रमेश चंद्र कुशवाहा बूथ अध्यक्ष, नवाब कुरैशी सभासद, चन्द्र शेखर रावल शक्ति केन्द्र संयोजक, राकेश कुमार बर्मा, विपिन अग्निहोत्री, सोमेंद्र सिंह, कमल सिंह, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार शर्मा समेत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page