हाथरस 11 जुलाई | जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक बस्ती में जाकर वहां की महिलाओं को जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में समूह की सदस्यों ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें समझाया कि कैसे तेजी से बढ़ती जनसंख्या बेरोजगारी, संसाधनों की कमी, स्वास्थ्य समस्याओं और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म देती है। कार्यक्रम के दौरान स्लोगनों और प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से यह बताया गया कि अधिक जनसंख्या से बेरोजगारी बढ़ती है, पेड़-पौधे और हरियाली घटती जा रही है, मकानों की संख्या बढ़ रही है, जिससे पर्यावरण पर दबाव है, ज्यादा बच्चे होने से महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में प्रसन्नता देखी गई। इस मौके पर जायंट्स ग्रुप की संस्थापक व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सोनल अग्रवाल, चार्टर प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय, आईपीपी गीता वार्ष्णेय, प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय, सचिव प्रभा वार्ष्णेय एवं डिंपल वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। जायंट्स ग्रुप की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, क्योंकि यह कार्यक्रम न सिर्फ महिलाओं को जागरूक करने वाला रहा, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी बना।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शिक्षाविद उमेश चन्द्र कौशिक की आठवीं पुण्यतिथि
July 12, 2025
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की
July 12, 2025
घर में गिरने से घायल हुए युवक
July 12, 2025
सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत,
July 12, 2025
ससुराल में उत्पीड़न से तंग युवती लौटी
July 12, 2025
युवती से छेड़खानी और परिजनों पर जानलेवा
July 12, 2025
हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से
July 12, 2025
Weather
Hathras
8:31 pm,
Jul 12, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap