हाथरस 08 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा संगठन के निर्देशानुसार दिनांक 9 जुलाई दिन बुधवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प के साथ वृक्षारोपण करेंगे। सभी कार्यकर्ता अपने आसपास स्थित पार्क, विद्यालय, बगीची या अन्य उपयुक्त स्थलों पर पौधे लगाकर अभियान को सफल बनाएंगे। इसके साथ ही 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के गुरुजनों के पास जाकर उनका सम्मान करेंगे। कार्यक्रम की गतिविधियों के चित्र सरल एप या संबंधित माध्यमों से संगठन तक भेजे जाएंगे ताकि उसका उचित रूप से चित्रण हो सके।
भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, सभासदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। नगर महामंत्री दिनेश शर्मा को इन दोनों कार्यक्रमों का नगर संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम हेतु वृक्षों का वितरण पहले ही नगर में किया जा चुका है। यदि किसी कार्यकर्ता को पौधा नहीं मिला है, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनका मोबाइल नंबर 7500063377 है।