हाथरस 08 जुलाई । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी स्मृति गौतम ने जनपद के समस्त दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को अवगत कराया है कि जिन पात्र लाभार्थियों को विगत तीन वर्षों से कोई सहायक उपकरण (जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, छड़ी, ब्लाइंड स्टिक/चश्मा या मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल आदि) प्राप्त नहीं हुआ है, और जिनकी मासिक आय ₹15,000/- से अधिक नहीं है, उनके लिए एक विशेष निःशुल्क परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), कानपुर द्वारा जिलाधिकारी राहुल पांडेय के निर्देश में, भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है
तिथि | स्थान | क्षेत्र/विकासखंड |
---|---|---|
14-15 जुलाई 2025 | बांगला इंटर कॉलेज, हाथरस | विकासखंड हाथरस, मुरसान, नगर पालिका हाथरस, नगर पंचायत मुरसान, मैडू |
16-17 जुलाई 2025 | विकासखंड परिसर, सासनीराऊ | विकासखंड सासनीराऊ, हसायन, नगर पालिका सासनीराऊ, नगर पंचायत हसायन, पुरदिलनगर |
18-19 जुलाई 2025 | विकासखंड परिसर, सादाबाद | विकासखंड सादाबाद, सहपऊ, नगर पंचायत सादाबाद, सहपऊ |
21 जुलाई 2025 | विकासखंड परिसर, सासनी | नगर पंचायत एवं विकासखंड सासनी |
पात्रता की शर्तें (Required Documents)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
-
राशन कार्ड / मनरेगा जॉब कार्ड
-
आधार कार्ड
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
वृद्धावस्था / विधवा / दिव्यांग पेंशन पत्र (यदि उपलब्ध हो)
-
आय प्रमाण पत्र – माननीय सांसद/विधायक/ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत (आय ₹15,000/- मासिक से अधिक न हो)