हाथरस 30 जून । अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में चल रहे 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों समेत प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कुल 250 वाहनों के चालान करते हुए ₹3,61,000 का जुर्माना वसूला गया।
क्रम संख्या | उल्लंघन | चालान की संख्या |
---|---|---|
1 | बिना हेलमेट | 192 |
2 | यातायात नियमों का उल्लंघन | 41 |
3 | बिना सीट बेल्ट | 16 |
4 | मोडिफाइड साइलेंसर | 01 |
कुल | – | 250 चालान / ₹3.61 लाख |
इस अवसर पर वाहन चालकों व आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलें। चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य है। ओवरलोडिंग और तीन सवारी न करें। शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन के सभी कागजात साथ रखें। काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर आदि से बचें। यातायात पुलिस ने अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। अभियान आगामी दिनों तक भी जारी रहेगा।