हाथरस 21 जून । विकासखंड मुरसान की क्षेत्र पंचायत निधि से ग्राम लुहेटा खुर्द में निर्मित सीसी टाइल्स सड़क का आज ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय द्वारा विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं, पगड़ी और पीतांबर के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि यह विकास कार्य मेरे बड़े भाई, स्वर्गीय मा. श्री रामवीर उपाध्याय जी की जनसेवा की परंपरा का ही हिस्सा है। उन्होंने जनपद के हर गांव में सड़क, नाली, विद्युतीकरण, सामुदायिक भवन, बारातघर और हैंडपंप जैसे अनेक कार्य कराए। अब जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें क्षेत्र और जिला पंचायत निधि से जल्द पूरा कराया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए ब्लॉक प्रशासन और ब्लॉक प्रमुख श्री रामेश्वर उपाध्याय का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सड़क से गांववासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। इस अवसर पर हरिओम शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, तारेंद्र गिरी, ग्राम प्रधान रामखिलाड़ी सिंह, देवेंद्र कौशिक, बॉबी शर्मा, विजय कौशिक, भीमा शर्मा आदि थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !

Related Posts
Recent Posts
गरीब कन्या के विवाह में मदद कर
June 22, 2025
तीन करोड़ के मकान के लिए प्रेमी
June 22, 2025
थाना मुरसान पुलिस ने विशेष अभियान में
June 22, 2025
महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ करेंगी
June 22, 2025
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 248 वाहन
June 22, 2025
हत्या के प्रयास के मामले में चंदपा
June 22, 2025
एक ही ज़मीन को तीन लोगों को
June 22, 2025
Weather
Hathras
6:34 pm,
Jun 22, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap