हाथरस 21 जून । नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड नंबर 18 चमन बिहार में सीसी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह निर्माण कार्य श्री कृष्ण के घर से सोनालिका तक संपन्न हुआ है। इस कार्य का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। उनके साथ वार्ड के सभासद दिनेश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगी गति
पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि, “नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु पालिका प्रतिबद्ध है। सीसी इंटरलॉकिंग जैसी आधारभूत सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र का सौंदर्य भी निखरेगा। स्थानीय निवासियों ने इस निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष का आभार जताते हुए इसे एक उपयोगी और स्वागत योग्य कदम बताया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर, सभासद अशोक गोला, श्याम अग्निहोत्री, जगवीर सिंह, संदीप सिंह सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।