
हाथरस 21 जून । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने योग किया। योग सत्र का उद्घाटन करते हुए जनपद न्यायाधीश, विनय कुमार ने कहा कि आज 11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, इस वर्ष की थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ है। विषय इस बात पर जोर देता है कि व्यक्तिगत कल्याण और ग्रह स्वास्थ्य अविभाज्य रूप से जुड़े हुए हैं। खुद की देखभाल करने में, हम पृथ्वी की देखभाल करना शुरू करते हैं, जो वसुधैव कुटुंबकम, दुनिया एक परिवार है, के स्थायी भारतीय लोकाचार को दर्शाता है। हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो अपने अभ्यासकर्ताओं के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। ‘‘योग’’ शब्द, जो संस्कृत से लिया गया है, का अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग अभ्यास के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। योग से शरीर नीरोग होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इस लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। हमें योग एक दिन विशेष के लिए ही नहीं अपितु नियमित रूप से करना चाहिए। इस मौके पर जनपद न्यायालय परिसर में अपर जनपद न्यायाधीश, विजय कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश, एफ.टी.सी., महेन्द्र कुमार रावत, अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, प्रशान्त कुमार, सिविल जज(व.प्र.) आकांक्षा गर्ग, सिविल जज (व.प्र.)/एफ.टी.सी., अनु चौधरी, कर्मचारीगण एवं स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र से योग प्रशिक्षक सुदेश एवं योग सहायक कुलदीप कुमार आदि मौजूद थे।