हाथरस 18 जून । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी जैनी निवासी 25 वर्षीय शीतल पुत्री बच्चूसिंह व उसकी बड़ी बहन की शादी करीब छह साल पहले मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के समय से ही दोनों बहनों को उनके पति परेशान करने लगे। जब भी दोनों बहनें मायके आतीं तो उनकी मां अपने साथ उनको गांव गढ़ी जैनी लेकर आती है फिर उनके ससुर उनको ससुराल के लिए अपने साथ लेकर जाते, उनके पति नहीं आते। यह जानकारी देते हुए भाई ने बताया कि छोटी बहन शीतल को बेटी पैदा हुई, वह अभी एक महीने की है। मंगलवार को उसका पति उसे तालाब चौराहा पर छोड़कर अपने गांव लौट गया। वह खुद ही अपने गांव पहुंची और फिर उसने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के मायके के काफी लोग पहुंच गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !

जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड ने खाद्य सामग्री वितरित की
June 18, 2025
Related Posts
Recent Posts
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड ने खाद्य
June 18, 2025
नींद में ही जिंदगी का सफर खत्म,
June 18, 2025
हाथरस में आठ वर्षीय बच्ची की टायफाइड
June 18, 2025
पति के उत्पीड़न से दुखी महिला ने
June 18, 2025
शादी के बाद दो बहनों पर ढाया
June 18, 2025
पंखे का तार लगाते वक्त युवक को
June 18, 2025
69000 शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी, चार शिक्षकों
June 18, 2025
Weather
Hathras
2:11 am,
Jun 19, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap