लखनऊ 18 जून । अगर यूपी पावर कॉर्पोरेशन का संशोधित प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग में स्वीकार हो जाता है, तो प्रदेश के ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को बिजली के लिए प्रति यूनिट 12 से 13 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शुरुआती 100 यूनिट के लिए वर्तमान में ₹3.35 प्रति यूनिट लिया जा रहा है, जो प्रस्तावित दर के अनुसार ₹4.50 हो जाएगा — यानि 34% की बढ़ोतरी। शहरी उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट के लिए ₹5.50 देना होता था, अब यह ₹6.50 हो जाएगा। भाजपा के संकल्प पत्र में गरीबों को 100 यूनिट तक ₹3 प्रति यूनिट देने का वादा था, लेकिन अब यह ₹4 प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का विरोध
परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि फिक्स चार्ज में बड़ा खेल किया गया है। उन्होंने इसे असंवैधानिक बताते हुए प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की। वर्मा ने यह भी कहा कि बिजली कंपनियों के पास उपभोक्ताओं का ₹33,122 करोड़ सरप्लस है, लेकिन उसे वापस करने पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।
घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं की वर्तमान दर
यूनिट | दर |
0- 100 | 3.35 |
101- 150 | 3.85 |
151- 300 | 5 |
300 से अधिक | 5.50 |
घरेलू बीपीएल 100 यूनिट तक | 3 रुपये |
घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं की प्रस्तावित दर
यूनिट | प्रस्तावित दर |
0- 100 | 4.50 |
101- 300 | 7.00 |
151- 300 | 5 |
300 से अधिक | 8 |
घरेलू बीपीएल 100 यूनिट तक | 4 रुपये |
शहरी इलाके के उपभोक्ताओं की वर्तमान दर
यूनिट | दर |
0-100 | 5.50 |
101- 151 | 5.50 |
151- 300 | 6 |
300 से अधिक | 6.50 |
घरेलू बीपीएल 100 यूनिट तक | 3 रुपये |
शहरी इलाके के उपभोक्ताओं की प्रस्तावित नई दर
यूनिट | दर |
0- 100 | 6.50 |
101- 300 | 8 |
300 से अधिक | 9 |
घरेलू बीपीएल 100 यूनिट तक | 4 रुपये |