हाथरस 16 जून । आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन/मातृत्व शिशु कल्याण महिला हाथरस का दो वार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन प्रांतीय अध्यक्ष, धनंजय तिवारी, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, पीपी गौतम, हाकिम सिंह उपाध्याय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हाथरस से सुनहरी लाल गौतम, विमलेश तोमर, माया देवी की उपस्थिति में अधिवेशन के पर्यवेक्षक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधुर कुमार द्वारा संपन्न कराया गया एवं नई कार्यकारिणी का गठन कराया गया।
उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर वर्क संगठन हाथरस की नव नियुक्त कार्यकारिणी
- देवेंद्र सिंह अध्यक्ष निर्विरोध
- राजीव सारस्वत वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध
- आकाश कौशिक उपाध्यक्ष निर्विरोध
- प्रशांत गौतम जिला मंत्री
- रविंद्र कुमार कोषाध्यक्ष
- सुनील कुमार संगठन मंत्री
- देवेंद्र सिंह संप्रेक्षक
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की नव नियुक्त कार्यकारिणी
- आरती सेंगर अध्यक्ष
- पूनम वार्ष्णेय उपाध्यक्ष
- डॉली सेंगर उपाध्यक्ष
- कमलेश कुमारी जिला मंत्री
- ममता कोषाध्यक्ष
- प्रियंका सिसोदिया संगठन मंत्री
- नीतू संप्रेक्षक
- कृष्णा देवी संस्कृत मंत्री
उपरोक्त सभी को निर्विरोध निर्वाचन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा संगीता देवी को प्रांतीय मंत्री मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के लिए मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। समस्त पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई गई।