Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जून । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (रबी फसल) में पहली बार जायद सीजन के अंतर्गत मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजनान्तर्गत की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा मक्का खरीद प्रक्रिया के सुचारु संचालन, अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। यह अधिकारी शासनादेशों के अनुरूप जनपद में मक्का खरीद कार्य संपन्न कराएंगे। जनपद हाथरस में खाद्य विभाग द्वारा कुल 7 मक्का क्रय केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। इनमें तहसील हाथरस में 2, तहसील सादाबाद में 2, तहसील सिकन्द्राराऊ में 2 तथा तहसील सासनी में 1 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। सभी केंद्र संबंधित तहसील की मंडी समिति परिसर में स्थापित होंगे।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में मक्का बोआई का संभावित क्षेत्रफल 4661 हेक्टेयर है, जिसमें औसत उत्पादकता 25.40 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है। मक्का खरीद 15 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। शासन द्वारा जायद मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2225 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। किसान यदि मक्का क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं तो उन्हें खाद्य विभाग की वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। केवल पंजीकृत किसानों से ही मक्का की खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए शिकायत, सुझाव एवं समस्या समाधान हेतु विभाग का टोल-फ्री नंबर 18001800150 भी जारी किया गया है। साथ ही मक्का खरीद से संबंधित अन्य जानकारी के लिए किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी से उनके मोबाइल नंबर 9415248592 पर संपर्क कर सकते हैं। जिले में इस नई पहल से किसानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। शासन द्वारा की गई इस व्यवस्था से पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page