सासनी 31 मई । आज सासनी तहसील के बघेल समाज की बस्ती में भारत की महान नारी शक्ति, पराक्रमी शासिका एवं जनकल्याण की प्रतीक महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा “अहिल्या बाई होलकर जी का जीवन हमें नारी शक्ति, सुशासन और समाजसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि सशक्त नेतृत्व का कोई लिंग नहीं होता — बस समर्पण, सेवा और संकल्प होना चाहिए।”
इस अवसर पर स्थानीय बघेल समाज के सम्मानितजन, युवाओं, महिलाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ में अवधेश बक्सी, कपिल सिंह, श्री कृष्ण, देवेन्द्र बघेल, पवन, रमेश बघेल, बच्चू बघेल, सुनहरी लाल बघेल, प्रताप सिंह बघेल, पिंटा बघेल, लाला राम बघेल, भगवती बघेल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बघेल समाज के सहयोग से किया गया, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया।