Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मई । भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश जनपद हाथरस के तत्वावधान में आज पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज, हाथरस में प्रधानाचार्य कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला मुख्यायुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने की। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि कविता पांडे, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, अलीगढ़ मंडल रहीं। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्काउटिंग के तकनीकी और प्रशासनिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए O.Y.M.S पोर्टल पर पंजीकरण, वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा, शीतला खेत में संचालित विशेष कोर्स (जैसे पायनरिंग, फर्स्ट ऐड, एडवेंचर), एक जनपद एक गतिविधि, दल पंजीकरण व नवीनीकरण, प्रगतिशील प्रशिक्षण, बीएससी ज्ञान प्रतियोगिता जैसे विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने प्रत्येक गतिविधि का विस्तृत लेखा-जोखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट और गाइड छात्रों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें निम्नलिखित विद्यालयों के छात्र शामिल रहे :

  1. श्री मानिकचंद इंटर कॉलेज: 07 स्काउट
  2. के.एल. जैन इंटर कॉलेज, सासनी: 05 स्काउट
  3. कन्या इंटर कॉलेज, सासनी: 02 गाइड
  4. एस.जी.आर. इंटर कॉलेज, पुरदिलनगर: 01 स्काउट
  5. सेक्सरिया इंटर कॉलेज, हाथरस: 03 स्काउट
  6. पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज: 01 स्काउट
  7. आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ: 02 गाइड
  8. कन्या इंटर कॉलेज, पुरदिलनगर: 01 गाइड

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता, डॉ. राजेश शुक्ला, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया, डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, राजेंद्र यादव, डॉ. राजीव गुप्ता, सत्यनारायण राम, जिला आयुक्त (गाइड) ममता उपाध्याय, डॉ. नीतू यादव, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, सोनाली वार्ष्णेय, खेल सचिव अतुल वर्मा सहित अनेक शिक्षाविद और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य स्काउटिंग गतिविधियों को विद्यालयों में अधिक प्रभावी रूप से लागू करना तथा छात्र-छात्राओं को नेतृत्व, सेवा और नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करना रहा।

About Author
Vikas Kumar Sharma

हमारा हाथरस डिजिटल न्यूज़ चैनल में तीन वर्षों से कार्यरत हैं। हमारा हाथरस से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। अलीगढ़ के धर्मसमाज महाविद्यालय से विधि विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। हमारा हाथरस समाचार में आईटी एवं पोलिटिकल एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page