हाथरस 20 मई । गांव हतीसा भगवन्तपुर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय द्वारा व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारकर किया गया। इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजकों ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर उढ़ाकर उनका सम्मान और स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सभी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा का पालन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें नियमित रूप से धार्मिक कार्यों का आयोजन करना चाहिए क्योंकि यही हमारे परिवारों में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखता है। रामेश्वर उपाध्याय ने आगे कहा कि भागवत कथा में स्पष्ट लिखा है कि स्वर्ग और नर्क का भोग इस जीवन में ही होता है। इसलिए धर्म के मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है। जो व्यक्ति धर्म के कार्य करता है, उसकी जय-जयकार होती है, जबकि जो अधर्म का रास्ता अपनाता है, उसका विनाश निश्चित है। उन्होंने सभी से सत्य और धर्म के रास्ते पर चलने का आह्वान किया ताकि जीवन सफल और सार्थक हो सके। इस धार्मिक कार्यक्रम में रामसहाय उपाध्याय, रघुवर दयाल शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार रावत, तुसार रावत, प्रदीप शर्मा, पंकज शर्मा, महेश शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश कौशिक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हमारा हाथरस डिजिटल न्यूज़ चैनल में तीन वर्षों से कार्यरत हैं। हमारा हाथरस से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। अलीगढ़ के धर्मसमाज महाविद्यालय से विधि विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। हमारा हाथरस समाचार में आईटी एवं पोलिटिकल एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर
July 14, 2025
हाथरस में कांवड़ यात्रा देखते समय हादसा,
July 14, 2025
नगला ताल में खेत पर गए बुजुर्ग
July 14, 2025
कांवड़ यात्रा में शामिल युवक गंगा में
July 14, 2025
पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक
July 14, 2025
लोन का झांसा देकर पड़ोसी ने ठगे
July 14, 2025
परिजनों से कहासुनी के बाद युवक ने
July 14, 2025
Weather
Hathras
12:32 am,
Jul 15, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap