हाथरस 19 मई । ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद विकासखंड हाथरस के ग्राम पंचायत महौ में देशभक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। ब्लॉक प्रमुख पूनम अमर सिंह पांडे की अध्यक्षता में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो देश के वीर जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और शौर्य को समर्पित थी। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिया गेस्ट हाउस से हुई, जो ग्राम पंचायत महौ के बाजारों से होती हुई अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। बाजारों में लोगों ने जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा कर देशभक्ति का अद्वितीय भाव प्रकट किया। मुख्य अतिथि पूनम पांडे ने अपने संबोधन में कहा “हमारे वीर जवानों ने बहनों के सिंदूर को बारूद बनाकर दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। उनका पराक्रम हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आज की यह यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हमारे संकल्प का प्रतीक है।” तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान वहां मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान बघराया मुकेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान ऋषि कुमार, ग्राम प्रधान बरवाना नीरज अहेरिया, प्रधान नौबत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हलीम, मुकेश सेंगर, गीतम सिंह, चंद्रशेखर, नितिन शर्मा, मनोज सोनी, शिव कुमार, कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सुनील ठाकुर, भिखारी दास, महात्मा मुंशी सिंह, योगेश राजपूत, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप, ग्राम प्रधान बनी धुरी सिंह ,ग्राम प्रधान मोहब्बतपुर राजकुमार, ग्राम प्रधान नवलगढ़ी दीपेंद्र, ग्राम प्रधान विपिन, संजीव, विष्णु सारस्वत, दीपक जादौन, आशु पंडित, रामू पंडित, गोलू कश्यप, दीपक यादव और सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे .