हाथरस (मुरसान) 30 अप्रैल । कस्बा मुरसान हनुमानगढ़ी स्थित महर्षि भगवान परशुराम मंदिर से बुधवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा बडे ही धूमधाम से निकाली गई। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। सीमा उपाध्याय व रामेश्वर उपाध्याय ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। विप्र समाज के द्वारा सीमा उपाध्याय व रामेश्वर उपाध्याय का 51 किलो की फूल माला, पगड़ी, फरशा व भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।
इस मौके पर सुधीर पचौरी, अवधेश चतुर्वेदी, बंटी शर्मा, सूरज शर्मा, शशिकांत सारस्वत, अभिषेक सारस्वत, अंकित शर्मा, विनोद रावत, आकाश शर्मा, गिर्राज किशोर शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, पवन कौशिक, नरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, रनबीर पाठक, अमन कौशिक, महेश शर्मा, महेश लवानिया, ब्रजेश गौड़, हिमांशू लवानिया, बॉबी लवानिया, गौरव लवानिया, आनंद शर्मा, रमाकांत शर्मा, संदीप शर्मा,सत्यवीर पाठक, चंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, योगेश शर्मा, शुभ्रांश उपाध्याय, निक्की, मोहन लाल शर्मा, डॉ0 पवन शर्मा, रवि कांत शर्मा, लावण्य तिवारी, कृष्ण हरि रावत, श्रीनिवास रावत, गौरव लवानिया, जीतू शर्मा, अजय पचौरी, सोनू मिश्रा, तुलसी प्रसाद वशिष्ठ, नवनीत पांडे, श्याम शर्मा, राजू शर्मा, संतोष तिवारी, अनिल शर्मा, शेंको प्रधान, प्रेमशंकर पाठक संजय शर्मा आदि लोग थे।