Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अप्रैल । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल के अनुमोदन एवं प्रदेश मंत्री योगेन्द्र शर्मा ‘योगा पंडित’ की सहमति से जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार वर्मा एवं जिला महामंत्री अरुण कुलश्रेष्ठ द्वारा हाथरस जनपद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

घोषित जिला कार्यकारिणी में अशोक बागला व विनोद माहेश्वरी को संरक्षक मनोनीत किया गया। कप्तान सिंह ठेनुआ, प्रेम प्रकाश शर्मा ‘पागल गुरु’, डम्बर सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), रवि बच्चू गोयल, ललित शर्मा ‘लब्बू पंडित’, बबलू सिसौदिया (सिकंदराराऊ), नावेद अहमद खां (सिकंदराराऊ), रामअवतार दीक्षित (बमनई), प्रवेन्द्र गावर, दिनेश महेरवाल, राकेश शर्मा (रोशन एनक्लेव), राजेश अग्रवाल (हिंग वाले), शरद उपाध्याय ‘नंदा’, दीनदयाल गोयल (मुरसान), दिनेश सरदाना को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।  इसके अलावा विनोद मित्तल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अतुल जैन (सूत वाले), आनंद गुप्ता (गुड़ वाले), लोकेश अग्रवाल (हींग वाले), दिनेश दीक्षित (राजकीय ठेकेदार), श्याम चौधरी (मानिकपुर), निशांत सहाय (सि. राऊ), प्रकाश गुप्ता, संजय जैसवाल (कोटा), अवधेश कुमार पंडा, राजन लाल यादव (मानिकपुर), बृज बिहारी अग्रवाल, नरेंद्र सिंह जादौन, स्वेतांक पचौरी, विशाल सारस्वत (रेडीमेड), दिनेश वार्ष्णेय (सादाबाद) जिला मंत्री घोषित किया है।  एडवोकेट सुनीलकान्त शर्मा (बल्टे बाबू)  व बीरेंद्र अग्रवाल (GST सलाहकार) को कानूनी सलाहकार बनाया है। वहीं अशोक अग्रवाल एडवोकेट (शिल्पा), दिनेश अग्रवाल (सिकतरा वाले), अजीत अग्रवाल, आशीष बंसल (इंडस्ट्रियल एरिया), सुनील अग्रवाल (माया टॉकीज) विशेष आमंत्रित सदस्य निर्वाचित हुए हैं।  जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार वर्मा ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा एवं संगठन विस्तार हेतु पूरी टीम मिलकर सक्रियता से कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page