Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 अप्रैल । देहात में स्थित एक मैरिज लॉन में सोमवार रात शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। ये खुशियां भी दोगुनी थीं, क्योंकि दो सगे भाइयों की शादी दो सगी बहनों के साथ एक ही मंडप में होने वाली थी। बैंड-बाजे के साथ बारात आई। नाचते-गाते लोगों का लड़की वालों ने स्वागत किया। इसी के साथ द्वार-पूजा की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन, तभी सीन बदल गया। लड़कों के घरवाले दहेज में कार की मांग करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बारे में पता चलते ही दोनों बहनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों शादी के जोड़े में ही थाने पहुंचे गईं। पुलिस से दहेज की रकम और शादी का खर्च वापस दिलवाने की मांग करने लगीं। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर घर वापस भेजा। बहनों का आरोप है कि दूल्हे के भाइयों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। उनकी 7 साल की छोटी बहन के हाथ में गंभीर चोट आई है। मामला सादाबाद क्षेत्र के समदपुर गांव का है। इस मामले में लड़कियों के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page