सिकंदराराऊ (हसायन) 02 फरवरी । भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आहवान पर तीन फरवरी दिन सोमवार को प्रदेश कार्यालय इमलिया उम्मरगढ फिरोजबाद जनपद से किसानों की विभिन्न प्रकार की समस्याओ का समाधान कराए जाने के लिए निकाली जा रही किसान चेतना पैदल यात्रा का चार फरवरी को पुरदिलनगर में स्वागत किया जाएगा।किसान चेतना पैदल यात्रा में चार फरवरी दिन मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला स्तरीय व क्षेत्रीय किसान कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो के द्वारा किसानो के साथ प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना होगे।भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौंन ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आहवान पर किसानो की विभिन्न समस्याओ में शामिल किसान आयोग के गठन,सम्पूर्ण कर्जा माफ,फसलो की एमएसपी,प्राकृतिक फसलों की पैदावार के दौरान किसानो के द्वारा खेती कृषि में उत्पन्न की जाने वाले प्राकृतिक फसल गेंहू,सरसों,धान,बाजरा की फसलो के मूल्य बढाए जाने के अलावा खाद बीज सहित इत्यादि अन्य समस्याओ को लेकर तीन फरवरी को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के पुत्र प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के द्वारा किसानो की समस्याओ को लेकर अपने प्रदेश कार्यालय इमलिया उम्मरगढ फिरोजाबाद से तीन फरवरी सुबह किसान चेतना पैदल यात्रा निकाकर दिल्ली के लिए जाएगे।प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह किसान चेतना पैदल यात्रा के साथ शाम को एटा जनपद के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ मार्ग स्थित भगवान श्री महाकाल भगवान शिव के पावन पवित्र धाम विश्वधाम पटना पक्षी बिहार में रात्रि निवास करेगे।चार फरवरी दिन मंगलवार को किसान चेतना पैदल यात्रा पटना पक्षी बिहार विश्वधाम से सुबह दस बजे कस्बा पुरदिलनगर के लिए आएगी।पुरदिनगर कस्बा में किसान चेतना पैदल यात्रा के पहुंचने के बाद किसानो व प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत सम्मान समारोह जलपान कार्यक्रम कराया जाएगा।उक्त कार्यक्रम के उपरांत किसान चेतना यात्रा में क्षेत्रीय किसान व भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के साथ किसान चेतना पैदल यात्रा में सम्मलित होकर सिकन्द्राराऊ,अलीगढ होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगे।जिलाध्यक्ष ने बताया कि चार फरवरी को वह अपनी किसानो की समस्याओ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के आवास के लिए जाएगे।उन्होने किसान व कार्यकर्ता पदाधिकारियो से सुबह दस बजे चार फरवरी को पुरदिलनगर में पहुंचने वाली किसान चेतना पैदल यात्रा में शामिल होकर दिल्ली के लिए रवाना होने की अपील की।जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन ने बताया कि वह चार फरवरी से पैदल चलकर ग्यारह फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर पहुंचकर किसानो की समस्याओ को लेकर अवगत कराएगे।उन्हाेने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि वह चार फरवरी को किसान चेतना पैदल यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से लेकर रवाना होगे।