Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 19 जनवरी । क्षेत्र के गौजिया में शनिवार की रात को एक ग्रामीण के मकान के कमरे की गाडर पत्थर की छत अचानक गिर गई। कमरे में सो रही महिला व उसकी तीन बेटी मलबे में दब गईं। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से मलबे में दबे बच्चों व महिला को घायल अवस्था में निकाला गया। सूचना पर मुरसान पुलिस व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को ग्राम प्रधान सोनवीर सिंह सहित अन्य लोगों के द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी गांव गौजिया मुरसान का कहना है कि गांव में उसका काफी पुराना मकान बना हुआ है। शनिवार की रात को वह रोजाना की तरह घर के बाहर पशुओं के पास सो रहा था। रात करीब 9 बजे उसके मकान के कमरे की छत गिर गई। कमरे की छत में गाडर पत्थर लगे हुए थे। कमरे की छत गिरने से उसकी पत्नी चंचल, बेटी नेहा, राधिका, भूमि उसके मलबे में दब गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। चारों घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page