Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जनवरी । मानव कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा वृद्ध महिलाओं को कंबल व टोपी वितरित किये। मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष सुमित वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष पूर्व सभासद नारायण लाल, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल KG, एडवोकेट गजेंद्र सेंगर, एडवोकेट राजेंद्र, अजेन्द्र चौधरी, आरटीआई स्पेशलिस्ट देवेंद्र गुप्ता, शिवम उपाध्याय द्वारा बताया गया कि मानव कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा आज कोतवाली सदर में ग्रामीण क्षेत्र के गरीब जरूरतमंद महिलाओं को कंबल व टोपी वितरित की गई। इस अवसर पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, उप निरीक्षक आशिक बाबू, राजीव शर्मा द्वारा कंबल व टोपी वितरित की गई।

सीओ सिटी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने कहा कि मानव कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। संस्था पीड़ित समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। यही मानव की सच्ची सेवा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह द्वारा भी मानव कल्याण सामाजिक संस्था की प्रशंसा की तथा कहा कि मानव कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा की जा रहे कार्य सराहनीय है तथा संस्था के पदाधिकारी को निरंतर इस प्रकार के कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र वार्ष्णेय द्वारा बताया गया कि संस्था द्वारा विगत 25 वर्षों से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाता है। संस्था पर अलीगढ़, हाथरस, आगरा के ब्लड डोनेशन कार्ड हमेशा उपलब्ध रहते हैं। रक्त की आवश्यकता पड़ने पर संस्था से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page