Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अक्टूबर । माई भारत के तहत नेहरू युवा केन्द्र हाथरस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर ऊषा सक्सेना ने नेतृत्व में ”एक पेड़ मॉ के नाम“ कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के तहत श्री बल्देव सिंह इंटर कॉलेज कैमार में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा मण्डल पैकवाड़ा के अध्यक्ष लोकेश कुमार एवं युवती मध्डल की अध्यक्षा खुशी के नेतृत्व में कराया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 40 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें कु0 लक्ष्मी ने प्रथम, करन ने द्वितीय एवं मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में युवा मण्डल/युवती मण्डल के सदस्यों द्वारा गॉव में पौघारोपण भी किया गया। विद्यालय के सभी अध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र राजपूत ने युवाओे को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ”एक पेड मॉ के नाम“ अभियान का शुभारम्भ किया उन्होने सभी देशवासियों को हमारे देश को और बेहतर बनाने में योगदान देने का भी अनुरोध किया उन्होने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुझे ”एक पेड मॉ के नाम“ अभियान शुरू करने पर बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं दुनिया भर के लोगों से यह आग्रह करता हॅू कि वे एक पेड़ जरूर लगायें। राजपूत जी ने युवाओं से कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को पेड लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होने कहा कि हम सभी अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड लगायें यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा बल्कि हमारे जीवन में माताओं की महत्ता को भी दर्शायेगा। पेड़ विकास का प्रतीक है यह हमारी आने वाली पीढिओं के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। दिनेश चन्द्र आजाद सहायक अध्यापक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और जीवन का गहरा सम्बन्ध है जीवन की हर एक शाखा हर एक पत्ते और फूल में हम प्रकृति की छाप को महसूस करते हैं पेड़ पौधें हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं ”एक पेड़ मॉ के नाम“ एक ऐसा विषय है जो हमें पेड़ों की महत्वता उनके साथ हमारे संबंध और हमारी जिम्मेदारी के बारे में सोचने को मजबूर करता है।

सचिन प्रताप जादौन ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ”एक पेड़ मॉ के नाम“ अभियान एक अनूठी पहल है जो पर्यावरण संरक्षण और माताओं को एक साथ जोड़ती है इस अभियान से न केवल प्रकृति का संरक्षण होगा बल्कि लोगों के मन में माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का नया तरीका भी मिलेगा। अगर हर व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बनेगा तो यह हमारी धरती को हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान होगा। कार्यक्रम में बन्टू सिंह एवं ब्रजेश कुमार दुवे सहायक अध्यापक ने भी ”एक पेड मॉ के नाम“ पर अपने विचार व्यक्त कर युवाओं को जानकारी प्रदान की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page