Hamara Hathras

20/10/2024 9:16 pm

Latest News

सासनी 20 अक्टूबर। कस्बा से लेकर ग्रामीण अंचल में करवा चौथ का त्योहार महिलाओं ने परंपरागत तरीके मनाया। सुहागिनो का सबसे खास त्यौहार हैं, जों कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता हैं. इस दिन पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से महिलाए निर्जला व्रत रखती हैं सुबह उठकर सरगी खाने के साथ ही व्रत की शुरुआत हो जाती हैं और रात को चाँद देखकर अर्ध्य देने के बाद व्रत खोला जाता हैं पति के हाथो से पानी पीकर और कुछ मीठा खाकर व्रत को पारण किया जाता हैं। इस दिन महिलाए सोलह श्रंगार करती हैं और घरों में अलग अलग तरह के पारंपरिक पकवान भी बनाती हैं।  नियमानुसार पूरी श्रद्धा आस्था के साथ महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और चलनी में चांद देखकर अपना व्रत पूर्ण किया। हिंदू धर्म में ये मान्यता है करवा चौथ के दिन ऐसा करने पर पति की आयु लंबी होती है। इसीलिए धर्म परायण महिलाएं पतिव्रत धर्म को निभाते हुए पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का यह पर्व रखती हैं क्योंकि उनका विश्वास है पति ही उनके लिए देवता है। करवा चौथ के दिन बाजारों महिलाओं की भीड़ भी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page