Hamara Hathras

19/10/2024 8:09 pm

Latest News

हाथरस 19 अक्टूबर। भारत विकास परिषद ब्रज उत्तर प्रांत एनसीआर द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आनलाइन भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय चेयरमैन ऋषि कुमार वार्ष्णेय और विद्यालय के अध्यापक राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिभाग करते हुए प्रांत के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 20000 छात्र-छात्रों के मध्य संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रांत में द्वितीय स्थान और वरिष्ठ वर्ग में प्रांत में तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि विद्यालय स्तर पर लिखित परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की टीम के रूप में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के मध्य कराई गई मौखिक प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया और इस मौखिक प्रश्नोत्तरी की विजेता टीम को प्रांतीय प्रश्नोत्तरी भारत दर्शन में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य उपाध्याय और राणा अभय प्रताप ने कनिष्ठ वर्ग में प्रतिभा करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, आदित्य अग्रवाल और अदिति अग्रवाल ने वरिष्ठ के वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वृहद प्रतियोगिता में इतना शानदार प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के प्रबंधक दिनेश सेकसरिया और विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश दिगंबर पाटिल तथा भारत विकास परिषद हाथरस शाखा के अध्यक्ष  तरुण अग्रवाल, सचिव  विनीता दुबे, कोषाध्यक्ष पवन गोयल, महिला संयोजिका वर्षा वार्ष्णेय, भारत को जानो प्रभारी संगीता वार्ष्णेय, डॉ रघुकुल तिलक दुबे, संरक्षक अशोक कुमार लहरा वाले, डॉ वीपी सिंह, आरसी नरूला, आरएम वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री, संपर्क उपाध्यक्ष  जय शर्मा, संस्कार उपाध्यक्ष  तरुण शर्मा, सेवा उपाध्यक्ष  नरेंद्र वार्ष्णेय, पर्यावरण उपाध्यक्ष अभिमन्यु भारद्वाज द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया और छात्र-छात्राओं एवं टीम प्रभारी को शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page