Hamara Hathras

18/10/2024 9:48 pm

Latest News

हाथरस 18 अक्टूबर । जिले में बड़े पैमाने पर धान की आवक होती है। अब धान का खेतों से मंडी पहुंचना शुरू हो गया है। हर रोज मंडी में लगभग 25 से 30 हजार कुंटल धान की आवक हो रही है। मंडी में धान लेकर आ रहे ट्रैक्टरों के कारण सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। हाथरस मंडी में गल्ले की कई दुकानें हैं। इन दिनों पर एक अक्टूबर से धान की आवक शुरू हो गई। अब धान की आवक बढ़ गई है। सुबह मंडी खुलने के साथ ट्रैक्टर व ट्रॉली की लाइन लग रही है। हाथरस मंडी से धान हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रांतों में भेजा जा रहा है। हाथरस मंडी को अक्टूबर माह में 6 लाख कुंटल का लक्ष्य मिला है। अब तक 2 लाख कुंटल से अधिक धान की आवक मंडी समिति में हो चुकी है। जबकि मंडी में इलेक्ट्रिक कांटा खराब है, जिसके चलते किसानों को बाहर के काँटों पर तुलाई करानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page