Hamara Hathras

18/10/2024 6:26 pm

Latest News

हाथरस 18 अक्टूबर । किसान मजदूर और कर्मचारी देश की सफलता में बतौर त्रिवेणी की धारा के रूप में कार्य करते हैं। इस त्रिवेणी को ही प्रदेश में मजबूत करने का कार्य सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कर रही है। यह उद्गार बसफ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर दीक्षित ने संयुक्त रूप से व्यक्त किये। उनके साथ मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मोहित उपाध्याय व जिला अध्यक्ष हाथरस मोनू सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद शर्मा व दीक्षित ने कई गांवों का भ्रमण किया और किसानों की समस्यों को लेकर स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात कर समस्यायों के समाधान पर पहल करने की बात रखी। वह तमाम समस्यों के निस्ताण के संबंध में डीपीआरओ सुश्री सुबोध जोशी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, हाथरस संतोष कुमार मिश्रा से भी मिले और तत्काल समस्याओं के समाधान के संबंध में पहल करने को कहा। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही एक किसान सम्मेलन के लिए पहल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page