Hamara Hathras

16/10/2024 7:41 pm

Latest News

नई दिल्ली 16 अक्टूबर । मानसून की विदाई के साथ ही अब कई राज्यों में मौसम सुहाना हो चला है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सुबह गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। दीपावली के एक सप्ताह पहले ही पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके चलते 23 से 26 अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इसका असर असर हिमालयी क्षेत्र और उत्तरी मैदानी इलाकों दोनों पर दिखाई दे सकता है।

इन राज्यों में होगी बारिश
जानकारी के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई उत्तर भारत के कई राज्यों में मध्यम बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू- कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते दीपावली के त्योहार से पहले इन इलाकों में सर्दी जैसी स्थिति की शुरुआत भी हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात होगी। लेकिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अगले कुछ दिनों में बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 25 से लेकर 30 अक्टूबर के बीच मौसम अचानक करवट लेगा। यही स्थिति नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद की रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 25 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच मौसम में बड़ा बदलाव होगा और सर्दी दस्तक देगी।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तरी मैदानों में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है। दिल्ली का तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। जबकि पहाड़ों की ढलानों से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली का पारा कम कर सकती हैं। कुछ दिनों के बाद से सुबह के समय हल्की ठंडक के साथ हल्की हवा भी महसूस होगी। दिन के दौरान कोई उमस नहीं होगी और दोपहर हल्की गर्माहट के साथ सुहानी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page