Hamara Hathras

15/10/2024 9:05 pm

Latest News

सादाबाद 15 अक्टूबर । स्थानीय कार्यकर्ता मनोज वर्मा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में अकेले सबसे अधिक नए सदस्य पार्टी से जोड़कर कीर्तिमान बनाया है,मंगलवार को उत्सव गार्डन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में बृज प्रदेश अध्यक्ष द्वारा फूलमाला व पटका पहनाकर कार्यकर्ता का सम्मान किया। उत्सव उत्सव गार्डन में भाजपा के कार्यक्रम में ब्रज प्रदेश अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य द्वारा भाग लिया गया।जिसमे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान कार्यकर्ता का नाम सामने आने पर उसका स्वागत किया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, ओमवीर प्रधान, तपन जोहर, चरण सिंह सागर, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page