हाथरस 15 अक्टूबर । हाथरस जनपद में किसानो की विभिन्न समस्याओ के कारण कई प्रकार की दिक्कत समस्या का सामना करने से हो रही परेशानी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट का संगठन किसानो की समस्या के समाधान कराए जाने के लिए कल बुधवार से हाथरस शहर के मंडी समिति में धरना प्रदर्शन किए जाने की घोषणा जिलाध्यक्ष ने की है। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट संगठन के जिलाध्यक्ष ने सभी किसान भाईयो से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौंन ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हाथरस जनपद के किसानो को आगामी फसल की तैयारी करने के लिए कई प्रकार की समस्याओ का सामना कर पड रहा है। जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौंन ने बताया कि वर्तमान में डीएपी खाद की किल्लत व कालाबाजारी होने के कारण जनपद भर में हर जगह पर उत्पीडन व आर्थिक मानसिक शोषण हो रहा है। डीएपी खाद की किल्लत को दूर करने व कालाबाजारी पर रोक लगाए जाने को लेकर शासन प्रशासन के जिम्मेदार पूरी तरह से मौन रखकर किसानो की परेशानी का तमाशा देख रहे है। उन्होने बताया कि पिछले माह बरसात होने के कारण किसान वैसे ही धान की फसल को लेकर परेशान हो रहा है। किसान के धान को लेकर व्यापारी मनमाने रेट रखकर खरीददारी कर रहे है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में किसानो के खेत में उत्पन्न हुई पराली धान की बचत को किसान जला रहे है तो किसानो के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियो के द्वारा मुकददमें दर्ज कराए जा रहे है।उन्होने कहा कि जिले भर का किसान इन दिनो काफी परेशान हो रहा है,किसान करे भी तो क्या करे पहले किसान को बरसात ने परेशान कर दिया फिर डीएपी खाद की किल्लत परेशान के साथ ही धान की मनमाने तरीके से हो रही खरीद को लेकर किसान परेशान है।उन्होने कहा कि किसान अगर अपनी समस्या कहे तो किसके पास जाकर कहे कोई भी किसानो की परेशानी समस्या दिक्कत को समझने वाला नही है।जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौंन ने कहा कि इसीलिए सोलह अक्तूबर को सुबह प्रात:ग्यारह बजे से हाथरस शहर की मंडी समिति अलीगढ रोड हाथरस पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किसान हित में किया जाएगा। उन्होने कहा कि किसान समस्या को लेकर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में सभी किसान समय से मौजूद रहकर आंदोलन में अपनी अपनी समस्या रखने के लिए मौजूद रहे।