सिकंदराराऊ (हसायन) 14 अक्टूबर । स्थानीय कस्बा में आयोजित श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित संचालित श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन में भगवान श्रीराम को अपने पिता राजा दशरथ माता कैकेयी की आज्ञा पर चौदह वर्ष का बनवास व्यतीत कर भगवान श्रीराम माता जानकी सीता जी, भैया लक्ष्मण, श्री हनुमान जी महाराज सहित वानर सेनापति सुग्रीव विभीषण के अयोध्या वापिस लौटने पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम माता जानकी भैया लक्ष्मण श्री हनुमान जी महाराज के साथ बैंड बाजो के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम की अयोध्या नगरी वापिस आने पर भगवान श्रीराम माता जानकी को उनके भाई भरत द्वारा चरण पादुका को वापिस चरण में पहनाकर भगवान श्रीराम अपने भाई भरत से गले मिले। भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास से वापिस आने के दौरान भगवान श्रीराम भरत मिलाप को देख भक्त भावुक हो गए। भगवान श्रीराम माता जानकी को श्रीरामलीला के प्राचीन दरबार में स्थापित राजगद्दी पर सुशोभित कर अयोध्या का राजा नियुक्ति किए जाने पर भगवान श्रीराम के राजा बनने पर अयोध्या वासियो के द्वारा जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। भगवान श्रीराम माता जानकी भैया लक्ष्मण का राजगुरू वशिष्ठ के स्वरूप में कस्बा के वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार स्वागत किया।राजगुरू वशिष्ठ स्वरूप में वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित के द्वारा भगवान श्रीराम माता जानकी सीता जी का राजतिलक कर अयोध्या की राजगद्दी पर राज करने के लिए राजा बनाया गया।भगवान श्रीराम के अयोध्या नगरी के राजा बनते ही नगर में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव उर्फ डी.के.यादव सह कोषाध्यक्ष अनमोल गुप्ता के अलावा श्रीराम युवा क्लब केे कुछेक पदाधिकारियो ने रात्रि में भगवान श्रीराम का दर्शन कर राजा बनने पर भगवान जय श्रीराम के जयकारे लगाए।भगवान श्रीराम के जयकारे लगने से वातावरण धार्मिक भक्तिमय दिखाई दिया।