Hamara Hathras

13/10/2024 9:30 pm

Latest News

हाथरस 13 अक्टूबर । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि के दुर्गोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गरबा नृत्य द्वारा समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया।नवरात्रि देवी दुर्गा की पूजा के लिए मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में दुर्गा मां की पूजा अर्चना की गई और उसके बाद कई गुजराथी ऑर बॉलीवुड गानों पर डांडिया एवं रास गरबा करके हर पल का आनंद लिया गया। उत्सव का सार वास्तव में सभी ने महसूस किया और मनाया, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे सभी छात्र-  छात्राओं ने उत्सव के माहौल में चार चांद लगा दिए। शिक्षकों के साथ छात्रों ने ‘डांडिया’ की धुन पर पूरे दिल से नृत्य किया और एक जीवंत और उल्लासपूर्ण वातावरण बनाया। छोटे बच्चों ने भी स्कूल परिसर में  गरबा नृत्य का आनंद लिया। छात्रों को नवरात्रि के नौ दिनों के महत्व और देवी दुर्गा के ‘नौ रूपों’ के बारे में बताया गया स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जी. डी. पाटिल ने सभी  छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भले ही यह उत्सव हर साल मनाया जाता है, लेकिन हर साल यह हमें हमारी मूलभूत शिक्षाएं जैसे सत्य, धर्म और निष्ठा को सुदृढ़ बनाने हेतु हमें प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हम कितना भी पश्चिम संस्कृति से प्रभावित हो जाएं, लेकिन हमारी पौराणिक शिक्षाएं जीवन का अंग रही हैं और हमेशा रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page