Hamara Hathras

13/10/2024 8:10 pm

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 13 अक्टूबर । भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने हाथरस जनपद के जिला संरक्षक ठाकुर अमर सिंह को प्रदेश स्तर पर संगठन में पदोन्नित किया है।भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के हाथरस जनपद के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौंन ने प्रैस विज्ञप्ति व भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के द्वारा हाथरस जनपद के जिला संरक्षक पद पर कार्यरत पदाधिकारी ठाकुर अमर सिंह निवासी सिचावली सानी नगला रति ब्लाक हसायन को प्रदेश संगठन के प्रदेश स्तर की इकाई पर प्रदेश महामंत्री नियुक्ति किया है।जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन ने बताया कि ठाकुर अमर सिंह के अनुशासनात्क संगठन को आगे बढाए जाने के पक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने प्रदेश महामंत्री बनाया है।उन्होने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने जिला संरक्षक से प्रदेश संगठन में कार्य करने के लिए प्रदेश महामंत्री पद पर कार्यरत किए गए अमर सिंह को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रमाण पत्र सौपा है।जिला संरक्षक अमर सिंह के प्रदेश संगठन में प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page