सादाबाद 12 अक्टूबर । नवमी के मौके पर कस्बे में श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में धूमधाम से काली शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनभर से ज्यादा मंडलों ने भाग लिया। कस्बे के विभिन्न इलाकों में काली स्वरूपों ने जोरदार प्रदर्शन किया। काली स्वरूपों का जगह जगह पूजा अर्चना, पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया।
विभिन्न इलाकों से काली मंडल प्रदर्शन करते हुए जवाहर बाजार पहुंचे। शोभायात्रा में ब्रह्मा मंडल, कालका मंडल, महाकालका मंडल, महाकाली मंडल, जय दुर्गे मंडल सहित करीब दर्जन भर मंडल स्वरूपों के साथ शामिल हुए। प्रत्येक मंडल में दर्जनभर से ज्यादा काली स्वरूप शामिल थे। मुख्य बाजार में सभी मंडलों के पहुंचने के बाद काली प्रदर्शन शुरू हुआ। मंडल में काली स्वरूपों द्वारा रुक रुक कर जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा था। देर रात तक काली के सभी मंडल मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर रहे। काली दर्शन के लिए बाजार में भारी भीड़ जमा थी। जगह-जगह दुकान लगी हुई थी। सीओ हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह सहित अन्य कई थानों का पुलिस बल, फायर ब्रिगेड सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद थे। इस दौरान रामलीला समिति अध्यक्ष राहुल जैसवाल, वरुण जैसवाल, अंकित कुमार कालीचरण शर्मा, सुरेंद्र पराशर, अनिल पाराशर, लल्लन शर्मा, अंकुश गौड़, शोभित शर्मा, हरी बाबू पाराशर, पुनीत पाराशर, अंकित पाराशर, बनवारी लाल पचौरी, अवनीश जैसवाल, नितिन शर्मा, अनुभव लवानिया, राहुल शर्मा, विनीत गौतम, अनुज शर्मा, वैभव गौड़, हेमंत पाराशर, संजू वर्मा आदि शामिल रहे।