Hamara Hathras

17/10/2024 10:58 pm

Latest News

सादाबाद 10 अक्टूबर । कस्बे में आज देर शाम ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभायात्रा शानदार झांकियां के साथ धूमधाम से निकाली गई। आगरा गेट स्थित श्री रोशन लाल इंटर कॉलेज से विधि विधान से पूजा अर्चना कर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।शोभायात्रा शुभारंभ के मौके पर आयोजित सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्याम सुंदर शर्मा ने समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने, एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर देने का आह्वान किया। भगवान परशुराम के स्वरूप को भव्य ऊंचे रथ में सजाया गया था। भगवान परशुराम का स्वरूप सभी को मोहित, आकर्षित कर रहा था। इसके अलावा शोभा यात्रा में बाहरी बैंड आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। रंग बिरंगी लाइटें और बैंडों पर बजती भक्ति संगीत की मधुर धुन पर लोग खूब थिरक रहे थे। भगवान भोलेनाथ की झांकी, शिव तांडव, राधा कृष्ण नृत्य, खाटू श्याम आदि की झांकी शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी।

शोभायात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय और शोभायात्रा के संस्थापक पूरन दत्त जती जी का छवि चित्र रथ में सजाया गया था। बड़ी संख्या में समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल थे और समाज के अन्य लोगों का स्वागत, अभिनंदन कर रहे थे। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को स्वागत के साथ जगह-जगह सराहा जा रहा था। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह के नेतृत्व में नजर बनाए हुए था। फायर ब्रिगेड भी अलर्ट मोड पर थी। देर रात हाथरस रोड पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभा यात्रा में ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पिंकू गौतम, चिंटू गौतम, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अनिल पाराशर, सुनील गौतम, धर्मेद्र गौतम, गगन पाराशर, अनुभव लवानिया, मनोज गौतम, राहुल शर्मा, विकास गौतम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page