Hamara Hathras

18/10/2024 12:11 pm

Latest News

हाथरस 10 अक्टूबर । कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी बॉबी के 11 साल के बेटे प्रिंस को कई दिनों पहले बुखार आया। जिस पर से दवा भी दिलवाई गई, लेकिन उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। उसका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया। परिजनों ने प्रिंस को शहर के एक निजी अस्पताल में भी दिखाया। यहां से उसे गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों की मानें तो आगरा में किशोर की डेंगू की जांच हुई। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उसका उपचार शुरू हो गया। लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार की सुबह किशोरी की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। वह रोने-बिलखने लगे। परिजन किशोर का शव लेकर गांव पहुंचे तो महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। घर पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page