Hamara Hathras

18/10/2024 1:44 pm

Latest News

मुंबई 10 अक्टूबर । टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 86 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले रतन टाटा का नाम हर देशवासी बड़े सम्मान से लेता है। कल बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन पर खेल, उद्योग, राजनीति और मनोरंजन जगत से कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बिजनेसमैन रतन टाटा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। कुछ देर पहले ही उनका उनके पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान लाया गया था। जहां पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। आज सुबह से ही उन्हें भारी तादाद में दिग्गज लोग श्रद्धांजलि देने आए। नेताओं से लेकर खिलाड़ी तक भारत के इस ‘रत्न’ की अंतिम विवाद में शामिल हुए। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रतन टाटा के दुखद निधन के साथ, भारत ने एक ऐसे प्रतीक को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट विकास को राष्ट्र निर्माण और उत्कृष्टता को नैतिकता के साथ जोड़ा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण के प्राप्तकर्ता, उन्होंने महान टाटा विरासत को आगे बढ़ाया और इसे एक और प्रभावशाली वैश्विक उपस्थिति दी। उन्होंने अनुभवी पेशेवरों और युवा छात्रों को समान रूप से प्रेरित किया। परोपकार और दान में उनका योगदान अमूल्य है। मैं उनके परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page